BAMS Admission 2025 को लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में अनेक सवाल होते हैं।
Cutoff कितना रहेगा? Government College मिलेगा या नहीं? Fees कितनी होगी? Hostel मिलेगा या नहीं? Bond भरना जरूरी है या नहीं?

ऐसे सवालों से भरे माहौल में हर माता-पिता यही चाहते हैं कि उनके बच्चे को एक सही कॉलेज मिले, वो भी कम बजट में और भविष्य सुरक्षित हो।
एक माता-पिता की बात याद है जो बोले थे:
“सर, मेरा बेटा 174 नंबर लाया है NEET में। BHMS और BAMS दोनों का नाम सुना है, पर समझ नहीं आ रहा कि Government seat के लिए कितनी उम्मीद रखें। Fees का कितना बोझ आएगा, और Hostel की सुविधा कैसी होगी?”
ऐसे ही हज़ारों पैरेंट्स हैं जिनके मन में यही चिंता होती है। लेकिन असली समाधान तब मिलता है जब verified जानकारी, counselling experience और सही रणनीति से हर सवाल का सटीक जवाब मिले। यही मकसद है इस ब्लॉग का —
BAMS Admission से जुड़ी हर महत्वपूर्ण FAQ का सीधा, सटीक और अनुभव-आधारित उत्तर देना।
Read Also:
- BSMS Course 2025: Admission, Syllabus, Fees, Cutoff, Colleges और Career
- BNYS Course 2025: Admission, Syllabus, Fees, Cutoff, Colleges और Career
- BUMS Course 2025: Admission, Syllabus, Fees, Cutoff, Colleges और Career
- BHMS Course 2025: Admission, Syllabus, Fees, Cutoff, Colleges और Career
- AACCC AYUSH UG Counselling 2025 Choice Filling रणनीति: BAMS BHMS BUMS BSMS के लिए
BAMS Admission 2025 के लिए NEET Cutoff कितना होगा?
BAMS Admission 2025 के लिए NEET qualifying करना अनिवार्य है, लेकिन admission के लिए सिर्फ qualifying marks पर्याप्त नहीं होते। हर साल लाखों छात्र NEET पास करते हैं, लेकिन सीटें सीमित होती हैं। इस वजह से हर कॉलेज की एक अलग cutoff बनती है जो उस कॉलेज की popularity, category-wise reservation और seat matrix पर निर्भर करती है।
AACCC Counselling 2025 के अनुसार, पिछले साल General Category के छात्रों के लिए Government BAMS Colleges की last seat 475–495 marks के बीच मिली थी। वहीं OBC Category के लिए ये cutoff 440–470 marks और SC/ST के लिए 400–430 marks तक गई थी।
Private Colleges में cutoff काफी low होता है। NEET 2025 के लिए qualifying marks General/EWS के लिए 144, OBC/SC/ST के लिए 113 रहे हैं। इन marks पर भी admission संभव है, बशर्ते आप सही counselling strategy अपनाएं और proper choice filling करें।
Cutoff हर round में बदलता है — इसलिए Round 1 में न मिलने का मतलब ये नहीं कि बाद में chance नहीं होगा। Stray Vacancy round तक कई low marks वालों को भी seat allot होती है।
सलाह: हमेशा previous year cutoff जरूर देखें और realistic choice filling करें।
Government और Private BAMS Colleges की Fees कितनी होती है?
BAMS course 5.5 साल का होता है (4.5 साल academics + 1 साल internship)। इतने लंबे कोर्स के लिए budget planning करना हर parent की पहली प्राथमिकता होती है।
Government BAMS Colleges की tuition fees ₹15,000 से ₹50,000 प्रति वर्ष के बीच होती है। इसके अलावा hostel charges ₹5,000–₹25,000, mess charges और अन्य misc fees भी जुड़ती हैं। कुल मिलाकर ₹35,000–₹70,000 प्रति वर्ष में Government college में पढ़ाई संभव है।
Private BAMS Colleges की बात करें तो फीस बहुत अधिक होती है।
2024–25 में उत्तर प्रदेश के सभी Private Ayurvedic Colleges की annual tuition fee ₹2,61,000 तय की गई थी। इसके साथ hostel (₹80,000 तक), security deposit (₹50,000), miscellaneous charges मिलाकर total annual expense ₹3.5–₹4 लाख तक हो सकता है।
किसी भी College में admission से पहले उसका fee structure अच्छी तरह पढ़ें और payment terms (installments, refund policy) को समझें।
क्या BAMS में Hostel की सुविधा मिलती है?
BAMS जैसे professional course में दूसरे शहरों से पढ़ने आने वाले students की संख्या अधिक होती है, इसलिए hostel facility एक बड़ा concern है।
Government Colleges में आमतौर पर hostel facility उपलब्ध होती है — खासकर राज्य के reputed Ayurvedic colleges में। Hostel charges ₹5,000–₹25,000 सालाना हो सकते हैं। कहीं-कहीं mess charges अलग से होते हैं तो कहीं meals included होते हैं।
Private Colleges में भी hostel उपलब्ध होता है, लेकिन यहां खर्च अधिक होता है।
Charges ₹40,000–₹80,000 सालाना हो सकते हैं। कुछ colleges में AC rooms, twin sharing, attached bathroom जैसी सुविधाएं extra charges के साथ मिलती हैं।
Admission के समय hostel form अलग से भरना होता है और कुछ colleges पहले-आओ-पहले-पाओ के आधार पर allotment करते हैं। इसलिए अगर आपको hostel चाहिए तो registration के समय ही clear communication करें।
सलाह: Hostel में admission से पहले उसकी location, security, mess quality और senior feedback जरूर लें।
क्या BAMS में Bond भरना जरूरी होता है?
BAMS में bond policy मुख्यतः Government colleges में लागू होती है। यह bond राज्य सरकार की health service policy पर निर्भर करता है।
उदाहरण के लिए:
- उत्तराखंड में Government BAMS में ₹10 लाख का bond होता है और 2 साल rural service commitment होता है।
- मध्य प्रदेश में 1 साल का service bond और ₹5 लाख की guarantee ली जाती है।
- बिहार, राजस्थान, हिमाचल जैसे राज्यों में भी bond जरूरी होता है।
इसका उद्देश्य यह होता है कि student पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ समय तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे।
Private colleges में आमतौर पर bond नहीं होता, लेकिन कुछ institutions में hostel या fee related service bond लिए जा सकते हैं।
सलाह: Admission लेने से पहले brochure या allotment letter में bond clause जरूर पढ़ें।
कौन-कौन से Documents चाहिए BAMS Admission के लिए?
BAMS Admission प्रक्रिया में सही और पूर्ण दस्तावेज़ों का होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि counselling के समय आपकी eligibility और identity इन्हीं documents के आधार पर verify की जाती है। AIQ Counselling (AACCC द्वारा) और State Counselling दोनों के लिए अधिकांश documents समान होते हैं, लेकिन उनके verification process में अंतर हो सकता है।
BAMS Admission के लिए आपको निम्नलिखित documents तैयार रखने चाहिए:
1. NEET Admit Card और NEET Scorecard:
यह सबसे जरूरी दस्तावेज़ है जो यह साबित करता है कि आपने NEET दिया और qualify किया है। Scorecard पर आपके marks, percentile और rank का विवरण होता है।
2. 10वीं की Marksheet और Passing Certificate:
यह दस्तावेज़ आपकी date of birth और academic eligibility को साबित करता है। कुछ राज्यों में DOB proof के रूप में केवल 10वीं की marksheet को ही मान्यता दी जाती है।
3. 12वीं की Marksheet और Passing Certificate:
AYUSH Courses में admission के लिए PCB (Physics, Chemistry, Biology) विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आपकी eligibility percentage इन्हीं subjects से तय होती है।
4. Domicile Certificate (राज्य quota के लिए):
यदि आप राज्य quota के तहत counselling में भाग लेना चाहते हैं तो यह प्रमाणपत्र आवश्यक है। इससे यह सिद्ध होता है कि आप उस राज्य के निवासी हैं।
5. Caste Certificate (OBC/SC/ST):
Category-based reservation के लिए caste certificate जरूरी है। ध्यान दें कि कुछ राज्यों में Central और State दोनों प्रकार के caste certificates की मांग की जाती है।
6. EWS Certificate (अगर लागू हो):
Economically Weaker Section (EWS) के तहत आरक्षण का लाभ लेने के लिए यह प्रमाणपत्र आवश्यक होता है। यह certificate सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए है जो General category से हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
7. Character Certificate:
यह हाल ही में जारी किया गया होना चाहिए और स्कूल या संस्था द्वारा प्रमाणित होना चाहिए जहाँ से आपने पढ़ाई की हो।
8. Transfer Certificate (TC):
यह उस स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया जाता है जहाँ से आपने पिछली पढ़ाई की है।
9. Gap Certificate (यदि आवश्यक हो):
अगर आपकी पढ़ाई में कोई साल का अंतर है, तो कुछ counselling authorities gap certificate की मांग कर सकती हैं। यह एक शपथ पत्र होता है जिसे Notary द्वारा प्रमाणित करना होता है।
10. Passport Size Photographs (8–10 copies):
समान background वाली हाल की फोटो रखें। कुछ counselling portals पर digital upload के लिए specific size की फोटो भी मांगी जाती है।
11. Aadhar Card या अन्य ID Proof:
Identity verification के लिए Aadhar Card, PAN Card, या Voter ID आवश्यक होता है।
12. PwBD Certificate (यदि लागू हो):
Divyang (PwBD) category के students के लिए Medical Authority द्वारा प्रमाणित disability certificate जरूरी होता है।
सलाह: सभी documents की original copy के साथ-साथ कम से कम 3 sets photocopy (self-attested) तैयार रखें।
AIQ में documents का verification online होता है जबकि राज्य counselling में physical verification centres पर जाना पड़ता है।
Document verification के बिना seat allotment confirm नहीं होता — इसलिए counselling calendar के अनुसार सारी तैयारी advance में कर लें।?
BAMS Admission में All India Quota और State Quota का क्या फर्क है?
BAMS Admission 2025 की प्रक्रिया मुख्यतः दो प्रमुख counselling माध्यमों के द्वारा होती है — All India Quota (AIQ) और State Quota। इन दोनों के नियम, eligibility और सीट आवंटन प्रक्रिया में अंतर होता है।
All India Quota (AIQ) – 15% Seats:
- यह Counselling AACCC (Ayush Admission Central Counselling Committee) के द्वारा संचालित होती है।
- इसमें पूरे भारत के NEET qualified students हिस्सा ले सकते हैं — चाहे उनका domicile किसी भी राज्य का हो।
- Counselling पूरी तरह online होती है और allotment merit + choice filling के आधार पर होता है।
- इसमें reservation norms केंद्र सरकार के अनुसार लागू होते हैं।
State Quota – 85% Seats:
- प्रत्येक राज्य की अपनी counselling authority होती है, जैसे UP Ayush Counselling, Maharashtra State Ayush Cell आदि।
- केवल उसी राज्य के domicile वाले छात्र eligible होते हैं।
- Reservation norms राज्य सरकार द्वारा तय किए जाते हैं।
- Physical document verification और sometimes offline reporting अनिवार्य होती है।
सलाह: अधिकतम colleges के विकल्प पाने के लिए दोनों counselling में भाग लेना चाहिए। साथ ही, category, domicile और marks के अनुसार बेहतर strategy अपनानी चाहिए।
क्या सिर्फ NEET Qualify करने से BAMS Admission मिल सकता है?
NEET 2025 में सिर्फ qualify करना BAMS Admission के लिए एक न्यूनतम शर्त है, लेकिन final allotment seat matrix, choice filling और category cutoffs पर निर्भर करता है।
NEET 2025 के Qualifying Marks:
- General/EWS Category: 144
- OBC/SC/ST: 113
- PwBD (General): 127
Private colleges में low marks (113+) पर भी admission संभव है, अगर आपने सही college, state और quota का चयन किया हो।
लेकिन Government College में admission के लिए cutoff बहुत ऊपर जाता है — 450+ marks General category के लिए minimum होते हैं।
सलाह: अगर आपका score कम है तो counselling miss न करें। सही strategy से आप private या low cutoff वाले colleges पा सकते हैं।
BAMS Admission के लिए Best Government Colleges किस राज्य में हैं?
भारत में कई reputed Government BAMS Colleges हैं जो academic quality, infrastructure और internship exposure के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें admission पाना कठिन होता है क्योंकि competition ज्यादा होता है।
Top States with Best Govt BAMS Colleges:
- Uttar Pradesh: Govt Ayurvedic College, Lucknow | Varanasi
- Maharashtra: Govt Ayurved College, Nagpur | Pune
- Bihar: Govt Ayurvedic College, Patna
- Madhya Pradesh: Govt Ayurvedic College, Bhopal
- Kerala: Govt Ayurveda College, Thiruvananthapuram
- Rajasthan: Govt DSRRAU, Jodhpur
- Uttarakhand: Uttarakhand Ayurved University Colleges
इन colleges में cutoffs अधिक रहते हैं और seat matrix कम होने के कारण competition ज्यादा होता है।
सलाह: यदि आपको Government College चाहिए तो marks और category के अनुसार राज्यवार cutoff का विश्लेषण करें।
BAMS Admission में आमतौर पर की जाने वाली गलतियां
कई students और parents counselling process को lightly लेते हैं, जिससे admission miss हो सकता है या गलत college मिल जाता है।
सबसे आम गलतियां:
- सिर्फ top colleges भरना और realistic options ignore करना
- AIQ और State counselling दोनों में भाग न लेना
- Document preparation में लापरवाही
- Cutoff और fees की सही जानकारी न होना
- Unverified agents या consultants पर भरोसा करना
सही guidance, verified data और counselling planning से इन गलतियों से बचा जा सकता है।
BAMS Admission में Expert Counselling क्यों जरूरी है?
BAMS Counselling एक multi-step process है जिसमें registration, choice filling, allotment, document upload, verification और reporting जैसी stages होती हैं।
कई छात्रों को सही कॉलेज मिल सकता है लेकिन गलत filling या timing के कारण वो seat miss कर देते हैं।
GLN Admission Advice Pvt. Ltd. जैसे experienced counselling platforms:
- Previous year cutoffs का विश्लेषण करके realistic college prediction करते हैं
- Category-wise planning और backup strategy बताते हैं
- Documentation, state choice, fee budget और bond policy पर सही सलाह देते हैं
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सही कॉलेज में जाए, तो counselling को lightly न लें — expert की मदद लें।
“16 वर्षों का अनुभव, 3000+ छात्रों का सफल मार्गदर्शन — हम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।”
अगर आप भी उलझन में हैं कि आपकी rank पर कौन-से colleges मिल सकते हैं, तो हमारे साथ सलाह जरूर करें…
WhatsApp करें: https://wa.me/919278110022?text=UG%20Admission%20Guidance%20chahiye
FAQs: BAMS Admission 2025
Q: NEET Qualify करने के बाद BAMS में Government College मिल सकता है?
A: हाँ, अगर आपके marks category और domicile quota के cutoff से ऊपर हैं तो Government College मिल सकता है।
Q: BAMS में Admission के लिए minimum budget कितना चाहिए?
A: Private college के लिए ₹3–4 लाख सालाना और Government college के लिए ₹30,000–₹60,000 सालाना budget आवश्यक होता है।
Q: क्या BAMS में बिना domicile किसी अन्य राज्य में admission मिल सकता है?
A: हाँ, AIQ (15%) में सभी राज्यों के students भाग ले सकते हैं। लेकिन State Quota (85%) में domicile अनिवार्य होता है।
Q: क्या BAMS के बाद job के अवसर मिलते हैं?
A: हाँ, MO/RMO की सरकारी नौकरियों के अलावा private clinic, hospital, research और PG (MD Ayurveda) जैसे options होते हैं।
Q: BAMS Counselling में सबसे बड़ी गलती क्या होती है?
A: Top colleges ही भरना और realistic options न रखना — जिससे seat allot नहीं होती।
Q: क्या NEET 113 marks पर BAMS में admission संभव है?
A: हाँ, कुछ private colleges में सही counselling strategy से admission संभव है।
Q: क्या BAMS में bond की जानकारी counselling से पहले मिल जाती है?
A: हाँ, allotment letter या state brochure में bond policy दी जाती है। Admission से पहले पढ़ना जरूरी है।
Q: क्या BAMS Counselling में document verification offline होता है?
A: AIQ counselling में documents online verify होते हैं, जबकि कई राज्यों में offline centres पर verification अनिवार्य होता है।
